Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 21 नवंबर 2026 को बैंक खुले हैं या बंद हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 21 नवंबर 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। आइए यहां कंफ्यूजन दूर करें।

Bank Holiday Today : अगर आप आज यानी शनिवार, 21 नवंबर 2026 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए घर से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, आज देश भर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत तमाम बैंकों की शाखाओं में आज सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा।

Bank holiday today, Saturday bank holiday, Bank holiday 21 November 2026, Are banks open today,Third Saturday bank working, RBI bank holiday list November 2026

जानें आज बैंक खुले रहेंगे या बंंद रहेंगे

तीसरे शनिवार के कारण खुले रहेंगे बैंक

अक्सर ग्राहकों के मन में शनिवार को लेकर यह असमंजस रहता है कि बैंक खुले होंगे या बंद। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, देश के सभी शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। चूंकि आज 21 नवंबर को महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए देश के किसी भी हिस्से में बैंकों की छुट्टी नहीं है। ग्राहक अपनी नजदीकी शाखा में जाकर चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, कैश डिपॉजिट या केवाईसी जैसे सभी काम आसानी से पूरे कर सकते हैं।

End of Feed