Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार, 12 सितंबर 2026 है। बैंक से जुड़े जरूरी कामों के लिए लोगों को अक्सर बैंक शाखा जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए शनिवार को बैंकिंग कार्य निपटाना आसान रहता है, क्योंकि इस दिन कई दफ्तरों में छुट्टी होती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं और बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। इसलिए बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। आइए जानते हैं, आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद।
क्या आज बैंक बंद है, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday Today: देश भर में आज बंद रहेंगे बैंक
आज शनिवार 12 सितंबर 2026 है। यह महीने का दूसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई विशेष छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया हो। इससे साफ होता है कि आज देश भर में बैंक बंद रहेंगे यानी आज बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
अगर इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। देश के कई राज्यों में इस सप्ताह लगातार तीन और चार दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में महीने का दूसरा शनिवार, रविवार और गणेश चतुर्थी व नुआखाई जैसे क्षेत्रीय त्यौहार शामिल हैं। ऐसे में किसी भी असुविधा और परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों को अपना बैंकिंग का काम पहले से ही प्लान कर लेना चाहिए।
इन राज्यों में लगातार 4 दिन रहेगी बैंक की छुट्टी
ओडिशा और गोवा में बैंक ग्राहकों को सबसे लंबी छुट्टी का सामना करना पड़ेगा। इन दोनों राज्यों में 12 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक लगातार चार दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों का यह क्रम इस प्रकार रहेगा:-
- 12 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
- 14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 15 सितंबर (मंगलवार): नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के उपलक्ष्य में ओडिशा और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
इन राज्यों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा, देश के कई प्रमुख राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी लगातार तीन दिनों का लंबा सप्ताहांत रहेगा। इन राज्यों में 12 सितंबर से 14 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे। शनिवार को दूसरे शनिवार का अवकाश, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी और 14 सितंबर (सोमवार) को गणेश चतुर्थी का त्यौहार होने के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
डिजिटल सेवाओं का ले सकते हैं सहारा
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी एटीएम, यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। अगर आपको किसी को पैसे ट्रांसफर करने हों या डिजिटल भुगतान करना हो, तो आप इन ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
