Bank Holiday Today : आज गुरुवार 1 जनवरी 2026 से नए साल की शुरुआत हो गई है। अगर आप आज नए साल के पहले दिन बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 जनवरी 2026 गुरुवार को न्यू ईयर डे है और इसे लेकर बैंक जाने वालों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि क्या इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, इस दिन सभी राज्यों में एक जैसा नियम लागू नहीं होगा। भारत में बैंक अवकाश राज्य-विशेष होते हैं यानी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे जबकि अन्य में सामान्य रूप से कामकाज होगा।
क्या आज बैंक बंद है या खुला है, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)
Bank Holiday: क्या 1 जनवरी 2026 को बैंक हॉलिडे है?
हां, लेकिन सिर्फ कुछ चुनिंदा राज्यों में। RBI के अवकाश कैलेंडर और निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 1 जनवरी 2026 को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसका कारण यह है कि इन राज्यों में न्यू ईयर डे के साथ-साथ गान-नगाई (Gaan-Ngai) पर्व भी मनाया जाता है। वहीं देश के कई अन्य राज्यों में 1 जनवरी को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और सभी ब्रांच सेवाएं उपलब्ध होंगी।
Bank Holiday Today: इन राज्यों में 1 जनवरी 2026 को बैंक रहेंगे बंद
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार 1 जनवरी 2026 को निम्नलिखित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और मेघालय। इन राज्यों में बैंक शाखाओं से जुड़ी सेवाएं जैसे कैश जमा, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और दस्तावेज़ संबंधी कार्य इस दिन उपलब्ध नहीं होंगे।
Bank Holiday: बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे
जिन राज्यों में 1 जनवरी को बैंक अवकाश घोषित नहीं है, वहां बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। ग्राहक शाखा में जाकर कैश निकासी, जमा, केवाईसी अपडेट, लोन से जुड़े दस्तावेज और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। फिर भी, किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी बैंक ब्रांच से पहले ही पुष्टि कर लें या RBI की जनवरी 2026 की राज्यवार बैंक हॉलिडे लिस्ट देख लें।
Bank Holiday January 2026: जनवरी की बाकी छुट्टियां
| छुट्टी की तारीख | छुट्टी का दिन | कहाँ बैंक बंद रहेंगे | बैंक बंद रहने का कारण |
|---|---|---|---|
| 1 जनवरी 2026 | गुरुवार | मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय | नए साल और गान-न्गई |
| 2 जनवरी 2026 | शुक्रवार | मिजोरम, केरल | नए साल का जश्न और मन्नम जयंती |
| 3 जनवरी 2026 | शनिवार | उत्तर प्रदेश | हजरत अली का जन्मदिन |
| 4 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 10 जनवरी 2026 | शनिवार | पूरे देश में | महीने का दूसरा शनिवार |
| 11 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 12 जनवरी 2026 | सोमवार | पश्चिम बंगाल | स्वामी विवेकानंद जयंती |
| 14 जनवरी 2026 | बुधवार | गुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश | मकर संक्रांति / माघ बिहू |
| 15 जनवरी 2026 | गुरुवार | कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश | पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति |
| 16 जनवरी 2026 | शुक्रवार | तमिलनाडु | तिरुवल्लुवर दिवस |
| 17 जनवरी 2026 | शनिवार | तमिलनाडु | उझावर थिरुनाल |
| 18 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 23 जनवरी 2026 | शुक्रवार | त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी |
| 24 जनवरी 2026 | शनिवार | पूरे देश में | महीने का चौथा शनिवार |
| 25 जनवरी 2026 | रविवार | पूरे देश में | साप्ताहिक अवकाश |
| 26 जनवरी 2026 | सोमवार | देश भर में | गणतंत्र दिवस |
डिजिटल सेवाएं रहेंगी पूरी तरह चालू
भले ही कुछ राज्यों में बैंक बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पहले की तरह 24x7 चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट, फंड ट्रांसफर और बैलेंस चेक जैसे काम बिना रुकावट कर सकेंगे।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
अगर आपको जनवरी के पहले हफ्ते में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले यह जरूर जांच लें कि आपके राज्य में 1 जनवरी को बैंक खुले हैं या नहीं। खासकर कैश लेन-देन, चेक जमा या दस्तावेज संबंधी कार्यों की योजना पहले से बनाना समझदारी होगी। सही जानकारी के साथ आप नए साल की शुरुआत बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।
