Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 12 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज सोमवार 12 जनवरी 2026 है। सोमवार को हमेशा वर्किंग डे होता है। इसलिए आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Bank Holiday Today: आज सोमवार 12 जनवरी 2026 है। आज कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी जरूर ले लें। जनवरी महीने में बैंक से जुड़े काम करने वालों के लिए छुट्टियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस दौरान अलग-अलग कारणों से बैंकों में अवकाश है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार, आज यानी 12 जनवरी को भी कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India, rbi holiday list

आज बैंक कहां और क्योंं बंद है, देखें आरबीआई की छुट्टी लिस्ट (तस्वीर-istock)

Bank Holiday Today: 12 जनवरी को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?

RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज 12 जनवरी को पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों में 12 जनवरी को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। पश्चिम बंगाल में बैंकों में यह छुट्टी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर दी गई है। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

End of Feed