Bank Holiday Today: क्या आज शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 2 जनवरी 2026 है। आज नए साल का दूसरा दिन है और कल वीकेंड है। आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Bank Holiday Today : आज गुरुवार 1 जनवरी 2026 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। साल के पहले ही हफ्ते में बैंक से जुड़े काम करने वालों के लिए जरूरी खबर है। जनवरी की शुरुआत में कई राज्यों में बैंक लगातार दो दिन बंद हैं। 1 जनवरी को जहां नए साल के कारण बैंक बंद रहे, वहीं अब 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को भी कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी जरूर ले लें।

bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, bank holiday today

क्या आज बैंक बंद है, कहां और क्यों? (तस्वीर-istock)

2 जनवरी 2026 को किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को मिजोरम और केरल में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में यह छुट्टी नए साल के जश्न और मन्नम जयंती के कारण घोषित की गई है। खासकर केरल में मन्नम जयंती का विशेष महत्व है। यह दिन समाज सुधारक और नायर समाज के महान नेता मन्नतु पद्मनाभन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उनके सामाजिक योगदान को याद करने के लिए इस दिन राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है, जिसकी वजह से बैंक भी बंद रहते हैं।

End of Feed