Bank Holiday Today: क्या आज शुक्रवार 16 जनवरी को बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 16 जनवरी 2026 है। आज भी कई जगहों पर छुट्टी है। इसलिए आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 16 जनवरी 2026 है। आज भी कुछ जगहों पर छुट्टी की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसलिए बैंक ग्राहकों के बीच बैंक छुट्टियों को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। कई लोग नहीं जानते कि बैंक आज बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। इससे त्योहारों के समय ब्रांच जाने की प्लानिंग करने वाले ग्राहकों को अक्सर अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें। RBI हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार, आज यानी 16 जनवरी को भी कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यहां जान लें कि कहीं आपके शहर में आज बैंक बंद तो नहीं है। आइए जानते हैं कि 16 जनवरी को बैंक कहां और क्यों बंद रहेंगे।

bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, bank holiday today,

आज कहां और क्यों बंद हैं बैंक (तस्वीर-istock)

16 जनवरी को बैंक कहां और क्यों बंद है?

RBI के अनुसार, 16 जनवरी को देश के केवल एक राज्य तमिलनाडु में बैंकों की छुट्टी रहेगी। तमिलनाडु में रहने वाले लोगों के लिए सलाह है कि वे इस दिन बैंक से जुड़े काम के लिए न जाएं। इसके अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। तमिलनाडु में तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। यह दिन महान तमिल संत और कवि तिरुवल्लुवर के सम्मान में मनाया जाता है। इसी कारण राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed