Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 8 नवंबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 8 नवंबर 2025 है। अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक बंद हैं या खुले हैं। क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai) खुले हैं। क्योंकि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखना चाहिए (bank se judi khabren)।

Saturday Bank Holiday Today : लोगों को रुपये-पैसों के अलावा अन्य काम के लिए भी अक्सर बैंक जाने की जरुरत पड़ती रहती है। साथ ही कामकाजी लोग वीकेंड यानी शनिवार को बैंकों का काम निपटाना चाहते हैं लेकिन शनिवार को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि कहीं इस शनिवार बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और 5वां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर ही बैंक जाने का प्लान बनाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को, किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को यहां जरूर देख लें और उसी हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग तैयार करें (bank se judi khabren)।

bank se judi khabren, bank holiday, Saturday bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India, rbi holiday list

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? देखें आरबीआई होलिडे लिस्ट (तस्वीर-istock)

Saturday Bank Holiday: आज शनिवार क्यों बंद हैं बैंक

आज शनिवार 8 नवंबर 2025 को कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण छुट्टी है। इसलिए यहां बैंक भी बंद रहेंगे। वैसे देश भर में आज बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि आज नवंबर महीने का दूसरा शनिवार है। दूसरा और चौथा शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। महीने के बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते है। चूंकि 8 नवंबर को महीने का पहला शनिवार है। इसलिए देशभर में आज के दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday 2025: नवंबर में बैंक की बाकी छुट्टियां

  • 8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण अतिरिक्त अवकाश रहेगा।
  • 9 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 नवंबर (बुधवार): बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से कुछ जिलों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 नवंबर (शनिवार): चौथे शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday :छुट्टियों के दौरान करें ऑनलाइन बैंकिंग

छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का लाभ बिना किसी रूकावट के उठा सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। कैश की जरुरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।

Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?

रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार के अलावा बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि राज्यों के छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

End Article
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उ...

End of Feed