Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 4 अक्टूबर को बैंक बंद हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 4 अक्टूबर 2025 है। क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इसको लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई रहती है क्योंकि हर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। किसी और छुट्टी की वजह से भी शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

Bank Holiday Today : त्योहारों का सीजन चल रहा हैं। इसलिए जरुरत के हिसाब से पैसे निकालने के लिए बैंक की जरुरत पड़ती है। बैंक जाने से पहले यह पता करना जरूरी होता है कि आज बैंक खुले हैं या नहीं है। आज शनिवार है। इसलिए कंफ्यूजन बना रहता है कि आज बैंक खुले हैं या नहीं। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। अगर कोई विशेष छुट्टी हो तो पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को भी बैंक बंद हो सकता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को, किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को जरूर देख लें और उसी के हिसाब से अपना प्लान तैयार करें।

bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India

क्या आज बैंक बंद है, देखें बैंक होलिडे लिस्ट (तस्वीर-istock)

कहां और क्यों है बैंकों में छुट्टी, कहां नहीं है

सिक्किम में आज शनिवार 4 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। RBI के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर आज शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा, जिसे दसैन भी कहा जाता है, सिक्किम में रहने वाले नेपाली समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है। इसलिए सिक्किम में शनिवार को इस अवसर पर बैंक अवकाश है। सिक्किम के अलावा देश भर में बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। चूंकि 4 अक्टूबर को महीने का पहला शनिवार है, इसलिए सिक्किम को छोड़कर पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे।

End of Feed