Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 1 नवंबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 1 नवंबर 2025 है। अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक बंद हैं या खुले हैं। क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai) खुले हैं। क्योंकि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखना चाहिए।

Bank Holiday Today : लोगों को अक्सर बैंक जाने की जरुरत पड़ती रहती है। अक्सर कामकाजी लोग वीकेंड यानी शनिवार को बैंकों का काम निपटाना चाहते हैं लेकिन शनिवार को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि कहीं इस शनिवार बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस डेट को, किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को यहां जरूर देख लें और उसी के हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग तैयार करें।

bank se judi khabaren, bank holiday, Saturday bank holiday

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

आज कहां बैंक बंद रहेंगे, कहां खुले और क्यों

आज शनिवार 1 नवंबर 2025 को कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव, उत्तराखंड में इगास-बगवाल के कारण बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे क्योंकि आज नवंबर महीने का पहला शनिवार है। दूसरा और चौथा शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। महीने के बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते है। चूंकि 1 नवंबर को महीने का पहला शनिवार है, इसलिए कर्नाटक और उत्तरखंड को छोड़कर देश भर में आज के दिन बैंक खुले रहेंगे। यानी बाकी राज्यों में बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम होगा।

End of Feed