Kotak Securities के ये हैं 7 दिवाली स्टॉक रिकोमेंडेशन: मुहूर्त ट्रेडिंग में खरीदारी कर बड़े प्रॉफिट का मौका

संवत 2081 में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन खराब रहा है। कई ग्लोबल मार्केट ने भारतीय शेयर बाजार से बेहतर रिटर्न दिया है। इसका मुख्य कारण कंपनियों के कमजोर नतीजे और कमाई, ट्रेड वॉर और भू-राजनीतिक और मैक्रोइकॉनॉमिक टेंशन रहा है।

Muhurat trading: भारतीय शेयर बाजार इस बार 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के लक्ष्मी पूजन के उपलक्ष्य में एक घंटे के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे। 1957 के बाद पहली बार, यह ट्रेडिंग सेशन शाम के समय के बजाय दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे के बीच होगा। शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के मुहूर्त ट्रेडिंग का काफी महत्व है। बहुत सारे निवेशक इस दौरान स्टॉक की खरीदारी करते हैं। Kotak Securities ने दिवाली के उपलक्ष्य में 7 स्टॉक रिकोमेंडेशन किए हैं। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन स्टॉक्स शामिल हैं और क्या है उनके टारगेट प्राइस।

दिवाली स्टॉक रिकोमेंडेशन

दिवाली स्टॉक रिकोमेंडेशन

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च, श्रीकांत चौहान ने बताया कि हम भारत के लिए सम्वत 2082 में पॉजिटिव हैं। हमारा मनना है कि पिछले 12-15 महीनों में बड़ी गिरावट के बाद अब स्थिरता आएगी। मार्केट, सेक्टर्स और स्टॉक्स के हमारे मूल्यांकन के आधार पर हमने 7 संभावित स्टॉक आइडियाज चुने हैं, जो सम्वत 2082 में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हैप्पी इन्वेस्टिंग!

End of Feed