जनवरी में अबतक शेयर बाजार निवेशकों के 25 लाख करोड़ स्वाहा, क्या ये गिरावट की सिर्फ शुरुआत है?

शेयर बाजार में बिकवाली रुकने का नाम नहीं ले रही है। 5 दिन में निफ्टी में 512 अंकों की बड़ी गिरावट आई है। आज 353 अंक टूटकर बंद हुआ है। इसी तरह सेंसेक्स में भी 1065 अंकों की गिरावट है। इस गिरावट के कारण निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए हैं।

शेयर बाजार में चारों तरफ हाहाकार है। बड़े से छोटे स्टॉक्स में जबरदस्त बिकवाली है। स्टॉक मार्केट निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा कि वो क्या करें? हर नए दिन के साथ पोर्टफोलियो की वैल्यू घटती जा रही है। शेयर बाजार में भारी बिकवाली से जनवरी महीने में अबतक निवेशकों के 25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। बता दें कि 2 जनवरी को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,81,24,779 करोड़ रुपये था। आज 20 जनवरी को यह घटकर 4,55,72,957 करोड़ रह गया है। इस तरह निवेशकों के 25 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा नहीं कि आगे गिरावट नहीं होगी। वैश्विक हालात जिस तरह से बने हुए हैं, उससे बाजार में और बड़ी गिरावट आ सकती है। इसलिए निवेशकों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी नया निवेश अभी करने से बचना चाहिए। ट्रंप टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितता में सुधार के बाद ही बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में कोहराम

शेयर बाजार में कोहराम

क्यों टूट रहा भारतीय शेयर बाजार?

1. ट्रेड वॉर बढ़ने का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को हासिल करने पर आक्रामक रुख अपनाने के संकेत के बाद निवेशक बदलती भू-राजनीतिक स्थिति को लेकर ज्यादा चिंतित दिख रहे हैं। उन्होंने इस कदम का विरोध करने वाले आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। जवाब में, यूरोपीय नेताओं ने कथित तौर पर अमेरिकी दबाव के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। इस कदम से बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे बिकवाली बढ़ी है।

End of Feed