भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए किआ इंडिया (Kia India) ने आज देश में अपनी दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार Kia Syros EV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (SUV) की प्री-बुकिंग भी आज से ही शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ₹25,000 के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं।
किआ Syros EV (Image: KIA)
सिंगल चार्ज में 500 KM से अधिक की रेंज
Kia Syros EV को दो अलग-अलग लिथियम-आयन बैटरी पैक विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है। 51.4 kWh बैटरी पैके के साथ यह कार सिंगल चार्ज में 526 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) की रेंज देगी। वहीं, 42 kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्ज में 443 किलोमीटर की बेहतरीन रेंज प्रदान करेगी।
शानदार परफॉर्मेंस और सुपरफास्ट चार्जिंग
Syros EV में लगा इलेक्ट्रिक मोटर 171 PS की अधिकतम पावर जनरेट करता है। यह गाड़ी मात्र 8.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 100 kW के डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इस एसयूवी को मात्र 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गाड़ी की IP67-सर्टिफाइड बैटरी लिक्विड-कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम के साथ आती है, जो इसे भारत के हर मौसम के अनुकूल बनाती है।किआ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ग्वांगगु ली ने कहा कि कंपनी इस कार के साथ ग्राहकों के मन से इलेक्ट्रिक गाड़ी को लेकर सारी चिंताएं दूर कर रही है। इसके लिए कंपनी खास लाइफटाइम बैटरी वारंटी ओनरशिप प्लान लेकर आई है। इसके तहत ग्राहकों को हाई-वोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम (15 वर्ष) वारंटी मिलेगी। वहीं, ग्राहकों को रीसेल वैल्यू की चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए शानदार बायबैक गारंटी दी जा रही है। आसान और कम शुरुआती कीमत पर गाड़ी खरीदने के लिए BaaS फाइनेंसिंग की सुविधा मिलेगी।
इंटीरियर और तकनीक
केबिन के अंदर सेगमेंट-फर्स्ट 76.20 सेमी (30 इंच) का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा कार में ADAS लेवल 2 (16 स्वायत्त फीचर्स के साथ), 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और हरमन कार्डन का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है।
