Kerala: केरल के वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार से मांगा अधिक फंड, नकदी संकट से निपटने लिए विषेश पैकेज की मांग

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 30, 2024, 05:17 PM IST

Kerala: 2020-21 और 2023-24 के बीच की अवधि के दौरान राज्य का कर राजस्व लगभग 47,660 करोड़ रुपये से बढ़कर 74,258 करोड़ रुपये हो गया। केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने राज्य की वित्तीय समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार से अधिक धनराशि की मांग की है।

केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने राज्य की वित्तीय समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार से अधिक धनराशि की मांग की है। उन्होंने रविवार को कहा कि केंद्र को राज्यों के प्रति एक समान वित्तीय दृष्टिकोण के बजाय राज्य-विशिष्ट दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक राज्य की विकास गतिविधियां अलग-अलग हैं। बालगोपाल दक्षिणी राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सदस्य हैं। उन्होंने जोर दिया कि समग्र विकास के बारे में एकपक्षीय सोच व्यावहारिक नहीं है और उन्होंने राज्य की आवश्यकताओं के आधार पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) के उपयोग में लचीलेपन का भी आह्वान किया।

Kerala Finance Minister K N Balagopal

नकदी संकट

केंद्रीय निधि ट्रांसफj में कमी और उधार प्रतिबंधों पर गंभीर चिंता जताते हुए, केरल ने नकदी संकट से निपटने के लिए आगामी आम बजट में 24,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में पीटीआई-भाषा से विशेष बातचीत में कहा कि देश के सम्पूर्ण विकास और प्रशासन के बारे में एकरूप सोच भारत में व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि देश के सम्पूर्ण विकास और एकता को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग राज्यों पर अलग-अलग तरीके से विचार किया जाना चाहिए।

End of Feed