LIVE

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: के सी एनर्जी के शेयर हो गए अलॉट, 114 रु पर हो सकती है शुरुआत, 54 रु है GMP

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: के सी एनर्जी के शेयर हो गए अलॉट, 114 रु पर हो सकती है शुरुआत, 54 रु है GMP
Kay Cee Energy IPO Allotment Status: के सी एनर्जी के शेयर हो गए अलॉट, 114 रु पर हो सकती है शुरुआत, 54 रु है GMP

Kay Cee Energy IPO Allotment Status, GMP Today, Updates: के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के शेयर आईपीओ अलॉटमेंट बुधवार से शुरू हो गए हैं। जिन निवेशकों ने आईपीओ के लिए आवेदन किया है, यदि उन्हें कल शेयर नहीं मिले तो हो सकता है कि उनको आज गुरुवार को अलॉटमेंट मिल जाए। आप बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और बीएसई पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Check Key Cee Energy IPO Listing Live Updates Here

JAN 04, 2024 12:25 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: रिटेल निवेशकों को मिलेंगे 9,82,000 शेयर

के सी एनर्जी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों को 9,82,000 शेयर मिलेंगे।
JAN 04, 2024 12:03 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: एंकर निवेशकों ने के सी एनर्जी में कितने पैसे लगाए

एंकर निवेशकों ने के सी एनर्जी में 4.32 करोड़ रु का निवेश किया।
JAN 04, 2024 11:52 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: के सी एनर्जी के आईपीओ में कितने शेयर बिके

के सी एनर्जी के आईपीओ में 29.50 लाख शेयर बिके।
JAN 04, 2024 11:32 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: आईपीओ फंड का क्या करेगी के सी एनर्जी

आईपीओ से जुटाए फंड का इस्तेमाल के सी एनर्जी अपने वर्किंग कैपिटल गैप को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करेगी।
JAN 04, 2024 11:21 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: के सी एनर्जी में कितनी रह जाएगी प्रमोटरों की हिस्सेदारी

के सी एनर्जी में प्रमोटर की हिस्सेदारी फिलहाल 96.12% है। आईपीओ के बाद, प्रमोटर इक्विटी होल्डिंग 70.25% तक घटेगी।
JAN 04, 2024 11:02 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: के सी एनर्जी में कितनी है प्रमोटरों की हिस्सेदारी

लोकेंद्र जैन और शालिनी जैन के सी एनर्जी के प्रमोटर हैं, जिनके पास वर्तमान में कंपनी की 96.12% हिस्सेदारी है।
JAN 04, 2024 10:55 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: कौन है के सी एनर्जी के प्रमोटर

लोकेंद्र जैन और शालिनी जैन कंपनी के प्रमोटर हैं।
JAN 04, 2024 10:37 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: आज तक का सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन वाला एसएमई आईपीओ बना के सी एनर्जी

एसएमई आईपीओ सेगमेंट में के सी एनर्जी आज तक का सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन वाला इश्यू बन गया है।
JAN 04, 2024 10:19 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: के सी एनर्जी की हो सकती है धमाकेदार लिस्टिंग

के सी एनर्जी के शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग हो सकती है। क्योंकि इसके आईपीओ को 1052 गुना से भी अधिक आवेदन मिले हैं।
JAN 04, 2024 09:59 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: कितना रिटर्न दे सकता है के सी एनर्जी

के सी एनर्जी का शेयर 114 रु पर लिस्ट हो सकता है। क्योंकि इसका जीएमपी 60 रु है, जबकि इसका आईपीओ प्राइस 54 रु था।
JAN 04, 2024 09:53 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: बीएसई पर ऐसे चेक करें के सी एनर्जी का अलॉटमेंट स्टेटस

के सी एनर्जी का अलॉटमेंट स्टेटस बीएसई पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आप सीधे इस लिंक पर जाएं। यहां इक्विटी चुनें, इश्यू का नाम चुनें, ऐप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर डालें और I Am Not A Robot पर क्लिक करके सर्च करें।
JAN 04, 2024 09:30 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: कितना है के सी एनर्जी का GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार 4 जनवरी को के सी एनर्जी का GMP या ग्रे मार्केट प्रीमियम 60 रु है।
JAN 04, 2024 09:22 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: आज डीमैट खाते में आएंगे के सी एनर्जी के शेयर

जिन लोगों को आईपीओ में शेयर मिले हैं, उनके डीमैट खाते में आज के सी एनर्जी के शेयर आएंगे।
JAN 04, 2024 08:47 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: कब होगी लिस्टिंग

के सी एनर्जी आईपीओ लिस्टिंग की तारीख एनएसई एसएमई पर शुक्रवार, 5 जनवरी तय की गई है।
JAN 04, 2024 08:36 IST

LIVE- Kay Cee Energy IPO Allotment Status: कितने शेयर मिले कर सकते हैं चेक

निवेशक यह पता लगा सकते हैं कि अलॉटमेंट के आधार पर उन्हें कितने शेयर दिए गए हैं। अलॉटमेंट शेयरों की संख्या आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस में भी देखी जा सकती है। कंपनी उन आवेदकों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू करेगी जिन्हें शेयर नहीं दिए गए। जिन लोगों को अलॉमेंट किया गया है उन्हें उनके शेयर उनके डीमैट खातों में प्राप्त होंगे।
JAN 04, 2024 08:20 IST

LIVE- Kay Cee Energy IPO Allotment Status: के सी एनर्जी आईपीओ

के सी एनर्जी और इंफ्रा आईपीओ शेयर का अलॉटमेंट बुधवार, 3 जनवरी से शुरू कर दिया है। जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए आवेदन किया है, वे के सी एनर्जी आईपीओ रजिस्ट्रार पोर्टल, जो कि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है, पर के सी एनर्जी एंड इंफ्रा आईपीओ आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
JAN 03, 2024 21:56 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: कंपनी आईपीओ के पैसे का क्या करेगी

कंपनी 13 करोड़ रुपये की रकम सामान्य जरूरत के लिए करेगी और शेष सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग करेगी। के सी एनर्जी, जो बिजली पारेषण और वितरण प्रणालियों के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है।
JAN 03, 2024 20:17 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

बिगशेयर प्राइवेट लिमिटेड पर के सी एनर्जी एंड इंफ्रा आईपीओ आवंटन स्थिति की जांच कैसे करें?इस लिंक लिंक पर जाएं – https://www.bigshareonline.com/ipo_Allotment.htmlमेनू बार से आईपीओ नाम ‘के सी एनर्जी एंड इंफ्रा’ चुनें।पैन नंबर, के सी एनर्जी एंड इंफ्रा नंबर या डीपी आईडी विकल्प में से विकल्प चुनें पैन नंबर, के सी एनर्जी एंड इंफ्रा नंबर या डीमैट अकाउंट नंबर जोड़ें।छह अंकों का कैप्चा दर्ज करें।‘डिस्कवर’ बटन पर क्लिक करें के सी एनर्जी एंड इंफ्रा आईपीओ आवंटन स्थिति रिपोर्ट दिख जाएगी
JAN 03, 2024 20:01 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: कितना चल रहा है GMP

आईपीओ में केवल 29.5 लाख फ्रेश शेयर्स शामिल हैं। 28 दिसंबर को खुले ऑफर का प्राइस बैंड 51-54 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। जीएमपी 65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
JAN 03, 2024 17:20 IST

Kay Cee Energy IPO Allotment Status: केवल एनएसई के एसएमई इंडेक्स पर लिस्ट होगा के सी एनर्जी का शेयर

के सी एनर्जी का शेयर केवल एनएसई के एसएमई इंडेक्स पर लिस्ट होगा।