MNREGA युग के अंत का ऐलान, अब 'विकसित भारत जी राम जी', 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी

केंद्र की तरफ से दशकों से चले आ रही ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून MNREGA को इस साल 1 जुलाई से खत्म किया जा रहा है। इसकी जगह जी राम जी लेगा, जिसमें 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा।

केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025’ को अधिसूचित कर दिया है। यह कानून 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा। इसी दिन से महात्मा गांधी नरेगा (MNREGA) कानून निरस्त हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब साल में 100 की जगह 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी।

mnrega vb g ram g

मनरेगा की जगह लेगा वीबी जी राम जी

नेशनल रूरल एम्प्लोयमेंट गारंटी एक्ट यानी नरेगा की शुरुआत 2006 में आंध्रप्रदेश से हुई। बाद में इसे पूरे देश में लागू किया गया। अब इसक कानून की जगह Viksit Bharat- Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) Act, यानी 2025 विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक लागू किया गया है।

End of Feed