Jyoti CNC Automation IPO: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का आईपीओ खुला, जानें क्या है GMP

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 9, 2024, 02:53 PM IST

Jyoti CNC Automation IPO: IPO से मिली आय का उपयोग कंपनी लोन पेमेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन धातु काटने वाली कंप्यूटर संख्यात्मक नियंत्रण मशीनों के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी, FY23 में लगभग 10% बाजार हिस्सेदारी के साथ, भारत में अपने क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी थी।

Jyoti CNC Automation IPO: गुजरात की ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड (Jyoti CNC Automation IPO) की 1,000 करोड़ रुपये का IPO खुल गया है। इस आईपीओ में पैसा लगाने का आपके पास 11 जनवरी तक का मौका है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 315-331 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू पूरी तरह से इक्विटी की एक नई पेशकश है।

Jyoti CNC Automation IPO

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड।

IPO से मिली आय का उपयोग कंपनी लोन पेमेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन धातु काटने वाली कंप्यूटर संख्यात्मक नियंत्रण मशीनों के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी, FY23 में लगभग 10% बाजार हिस्सेदारी के साथ, भारत में अपने क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी थी। इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.1% से घटकर 62.5% हो जाएगी, जबकि जनता की हिस्सेदारी बढ़कर 37.5% हो जाएगी

End of Feed