JSW Energy Share Price: जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने राजस्थान में 700 मेगावाट की अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) सौर परियोजना के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन के साथ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने एक बयान में कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले 24 महीने में परियोजना को शुरू करना है। इसमें कहा गया, ‘‘ जेएसडब्ल्यू एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जेएसडब्ल्यू रिन्यू एनर्जी (राज) लिमिटेड ने 700 मेगावाट की आईएसटीएस से जुड़ी सौर क्षमता के लिए एसजेवीएन के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर किए हैं।’’
जेएसडब्ल्यू एनर्जी और SJVN। (प्रतीकात्मक फोटो)
जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा कि पीपीए पर 25 वर्षों की अवधि के लिए 2.52 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की दर से बिजली आपूर्ति के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना की कुल ‘लॉक-इन’ क्षमता 13.9 गीगावाट है, जबकि कुल ‘लॉक-इन’ सौर क्षमता अब 3.5 गीगावाट है। कंपनी ने परियोजना से संबंधित किसी वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया।
JSW Energy Share Price Today, History
JSW Energy देश की दिग्गज पावर कंपनी है। कंपनी ने 2030 तक 20 GW पावर जेनरेशन कैपेसिटी 40 GWh की एनर्जी कैपेसिटी डेवलप करने का लक्ष्य रखा है। आज इसके शेयर में 1.47 फीसदी की बढ़त देखने को मिली यह 745.30 रुपये पर बंद हुआ। इस स्टॉक में 1 महीने में 13.15% की बढ़त देखने को मिली। वहीं 6 महीने में 81.76% की बढ़त देखने को मिली है।
SJVN Share Price Today, History
SJVN शेयर में आज 0.21% की बढ़त देखने को मिली। आज SJVN शेयर 131.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके शेयर में 6 महीने में 41.98% की तेजी देखने को मिली है। वहीं 1 साल के अंदर एसजीवीएन के शेयर ने मल्टीबैगर 211.45% का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
