FMCG, बैंकिंग समेत तेल एवं गैस सेक्टर्स में बढ़ी नौकरियां, भर्तियों में सुधार, रिपोर्ट का दावा

Jobs: तेल एवं गैस, बैंकिंग, FMCG जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्यालयों में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों की भर्तियों में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवा और यात्रा एवं होटल जैसे क्षेत्रों में अप्रैल की तुलना में मई में नियुक्तियों में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Jobs: तेल एवं गैस, बैंकिंग और रोजमर्रा के उपभोग का सामान FMCG जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्यालयों में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों की भर्तियों में लगातार सुधार हो रहा है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा और यात्रा एवं होटल जैसे क्षेत्रों में अप्रैल की तुलना में मई में नियुक्तियों में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कार्यालय में बैठकर काम करने वाले पदों पर भर्तियां हालांकि पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 2 प्रतिशत कम हैं।

FMCG Sector, Office Recruitment Improvement, Oil & Gas, Banking

इन सेक्टर्स में नौकरियां बढ़ी

अधिकांश सेक्टर्स में वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश सेक्टर्स में मध्य-एकल अंक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, आईटी (0% सालाना), बीपीओ (3%) और शिक्षा (5%) में भर्ती में गिरावट ने समग्र ‘नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक’ को नीचे कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया, तेल एवं गैस (14%), बैंकिंग (12%) और एफएमसीजी (17%) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्वास्थ्य सेवा और यात्रा एवं होटल क्षेत्र में 8% की वृद्धि दर्ज की गई।

End of Feed