Jio IPO में शेयर मिले? लिस्टिंग पर मुनाफा वसूलें या लॉन्ग टर्म के लिए रखें?

जियो प्लेटफॉर्म के शेयर अलॉट हो चुके हैं। आपको भी शेयर मिले हैं, तो जान लें कि लिस्टिंग के बाद क्या करना है। अगर शेयर प्रीमियम पर लिस्ट हो तो तुरंत मुनाफावसूली करें या लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करें।

Jio Platforms IPO Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई Jio Platforms के IPO में जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं, उनके सामने अब बड़ा सवाल है। 28 अक्टूबर को लिस्टिंग के बाद मुनाफा बुक कर लें या लंबी अवधि में मोटी कमाई की उम्मीद के साथ शेयर होल्ड करें?

jio ipo gmp listing and allotment

जियो के शेयरों का हुआ अलॉटमेंट

IPO में इश्यू किए गए शेयर का अपर प्राइस बैंड ₹1,119 रुपये रहा है। इसके हिसाब से कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप करीब ₹10.3 लाख करोड़ बैठता है। FY2026 के आधार पर कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग्स (P/E) रेशियो 34.3 गुना और एंटरप्राइज वैल्यू-टू-EBITDA रेशियो 14.8 गुना है।

End of Feed