₹1700 तक जाएगा Jio Platform Share! पहले ही दिन 3 ब्रोकरेज ने कहा, 'खरीदो'

रिलांयस समूह की जियो प्लेटफॉर्म लिस्टिंग के साथ ही देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। धमाकेदार लिस्टिंग के बाद अब 3 बड़े ब्रोकरेज ने शेयर का 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है।

Jio Platforms Share Price Target: रिलायंस इंडस्ट्रीज के Jio Platforms के शेयर बाजार में शानदार डेब्यू के बाद अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि शेयर आगे कितनी ऊंचाई तक पहुंच सकता है। लिस्टिंग के पहले ही दिन 3 बड़े ब्रोकरेज हाउस Nomura, Motilal Oswal और Elara Capital ने शेयर पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।

Jio Platforms Share Price Target

लिस्टिंग के साथ ही मिली बाय रेटिंग

इनमें Motilal Oswal का बुल केस टारगेट ₹1,690 है, जो ₹1,700 के स्तर के करीब है। हालांकि, तीनों ब्रोकरेज के सामान्य टारगेट ₹1,340 से ₹1,367 के बीच हैं। इंट्रा डे कारोबार में शेयर इन तीनों ही टारगेट को मीट कर चुका है। क्योंकि, जैसे ही शेयर में ट्रेडिंग शुरू हुई, 21 फीसदी प्रीमियम के साथ 1358 रुपये लिस्टिंग के बाद शेयर 1,374.50 रुपये तक उछल गया।

End of Feed