Jio Q2 Results: जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 14% बढ़ा, कमाई में भी शानदार उछाल

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में भी जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रदर्शन अच्छा रहा। अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी की ऑपरेशंस से कमाई 11.6 फीसदी बढ़कर 79,648 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 71,364 करोड़ रुपये थी।

Jio Platform Q2 Results: जियो प्लेटफॉर्म्स ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के लिए यह तिमाही काफी अच्छी रही। जियो का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी बढ़कर 8,389 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, कंपनी की कुल कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.3 फीसदी बढ़कर 47,485 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 42,652 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, कंपनी का EBITDA भी बढ़कर 21,879 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Jio (2)

जियो के एक ग्राहक की औसत मासिक डेटा खपत 14.2 फीसदी बढ़कर 44.2 GB हो गई।

अगर GST को हटाकर ऑपरेशंस से होने वाली कमाई की बात करें, तो सितंबर तिमाही में यह 40,475 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी दौरान कंपनी को इस मद में 36,332 करोड़ रुपये मिले थे। यानी इसमें 11.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

End of Feed