Jio Financial Services Share Price Target: अरबपति मुकेश अंबानी की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर गुरुवार को फ्लैट दिख रहा है। यानी इसमें कोई खास बढ़त या गिरावट नहीं है। करीब सवा 3 बजे BSE पर जियो फाइनेंशियल का शेयर 0.25 रु या 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 360.65 रु पर है। ये कंपनी पेमेंट सर्विसेज और बीमा ब्रोकिंग सहित फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इस शेयर में आगे अच्छा रिटर्न देने की संभावना है। ऐसा एक मार्केट एक्सपर्ट का मानना है। ईटी नाउ स्वदेश के पैनलिस्ट, अरिहंत कैपिटल के हेड टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट रत्नेश गोयल ने निवेशकों के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर पर अपनी रणनीति साझा की है। आगे जानिए उनकी राय।
जियो फाइनेंशियल के शेयर में है दम
ये भी पढ़ें -
कितना है जियो फाइनेंशियल का शेयर का टार्गेट
गोयल ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि शेयर लगातार चार्ट पर पैटर्न बना रहा है। उन्होंने कहा कि 370 रुपये के स्तर पर एक छोटा सा सप्लाई जोन बन सकता है।
अगर शेयर इस स्तर को पार कर जाता है, तो एक और तेजी का दौर इसमें शुरू हो सकता है, जो संभावित रूप से शेयर को 400 रुपये से ऊपर ले जाएगा। गोयल ने निवेशकों को 320 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।
2024 में अब तक कैसा रहा प्रदर्शन जियो फाइनेंशियल शेयर का
- 2024 में अब तक जियो फाइनेंशियल के शेयर ने 53.73 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में इसने 50.5 फीसदी फायदा कराया है
- एक महीने ये शेयर 2.3 फीसदी ऊपर गया है
- लिस्टिंग के बाद से अब तक ये 43 फीसदी ऊपर चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
