Jio Coin: क्या मुकेश अंबानी की RIL की क्रिप्टोकरेंसी में एंट्री? जियोकॉइन की चर्चा तेज, जानिए डिटेल

Reliance Jio Coin Cryptocurrency : एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ अपनी साझेदारी ऐलान किया। इसके बाद इंटरनेट तूफान की तरह फैलने लगा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड क्रिप्टोकरेंसी के बाजार जियोकॉइन लाने जा रही है।

Reliance Jio Coin Cryptocurrency : एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो प्लेटफॉर्म्स ने हाल ही में इंटरनेट टैक्नोलॉजी कंपनी पॉलीगॉन लैब्स के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान किया। जब से अंबानी की टेलीकॉम कंपनी ने यह ऐलान किया। जियोकॉइन ने इंटरनेट पर तूफान की तरह कब्जा कर लिया है और यूजर्स इसके स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्विटर पर जियोकॉइन की तस्वीरें शेयर कीं, जबकि कंपनी ने इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बिटिनिंग के सीईओ काशिफ रजा ने भी इसे शेयर किया, जिसमें अनुमान लगाया गया कि जियोकॉइन का इस्तेमाल अंततः मोबाइल रिचार्ज या रिलायंस गैस स्टेशनों पर खरीदारी जैसी सेवाओं के लिए किया जा सकता है।

jio coin, jiocoin crypto, Mukesh Ambani

क्या jio coin नाम से क्रिप्टोकरेंसी लाने जा रहे हैं मुकेश अंबानी?

Reliance Jio Coin: जियो कॉइन

यह जियो के पॉलीगॉन लैब्स के साथ हाल ही में किए गए कोलेबोरेशन के बाद हुआ है, जिसका उद्देश्य ब्लॉकचेन और वेब3 क्षमताओं के साथ अपनी ऑफरिंग को बढ़ाना है। हालांकि अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो की ओर से जियो कॉइन या इसके उपयोगों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

End of Feed