Gujarat's Semiconductor Policy: गुजरात की सेमीकंडक्टर नीति में जापानी, दक्षिण कोरियाई कंपनियों की दिलचस्पी

Gujarat's Semiconductor Policy: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के साथ तालमेल बिठाते हुए गुजरात ने 2022 में अपनी सेमीकंडक्टर नीति पेश की थी। एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य की सेमीकंडक्टर नीति का उद्देश्य रणनीतिक क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखलाओं के वैश्विक पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

Gujarat's Semiconductor Policy: गुजरात की सेमीकंडक्टर नीति में जापान, दक्षिण कोरिया के साथ ही नयी दिल्ली और बेंगलुरु स्थित कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाते हुए निवेश की इच्छा जताई है। आगामी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 से पहले आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों ने यह बात कही। भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के साथ तालमेल बिठाते हुए गुजरात ने 2022 में अपनी सेमीकंडक्टर नीति पेश की थी। एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य की सेमीकंडक्टर नीति का उद्देश्य रणनीतिक क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखलाओं के वैश्विक पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

Gujarat's Semiconductor Policy: गुजरात की सेमीकंडक्टर नीति में जापानी, दक्षिण कोरियाई कंपनियों की दिलचस्पी

चिप विनिर्माता माइक्रोन टेक्नोलॉजी का अहमदाबाद के पास साणंद में 2.75 अरब डॉलर का संयंत्र स्थापित करने का फैसला बताता है कि गुजरात की समर्पित सेमीकंडक्टर नीति के नतीजे सामने आ रहे हैं। यह नीति वैश्विक कंपनियों को आकर्षित कर रही है। गुजरात ने पिछले साल जुलाई में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने के लिए एक समर्पित नीति की घोषणा की थी। इसके लिए प्रोत्साहन और सब्सिडी की पेशकश की गई। बयान के मुताबिक सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण से पहले रोड शो और प्रतिनिधिमंडल दौरों का आयोजन किया।

End of Feed