जापान ने भारत के लिए खोला खजाना, 10 ट्रिलियन येन निवेश का लक्ष्य, जानें PM मोदी और ताकाइची के 5 बड़े ऐलान

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत दौरे पर हैं। गुरुवार 2 जुलाई को उन्होंने PM Modi के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारत में बड़े निवेश लक्ष्यों का ऐलान किया। AI, रक्षा और ऊर्जा से जुड़े अहम समझौते भी किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की PM सनाए ताकाइची ने 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद गुरुवार 2 जुलाई, 2026 को एक साझा वक्तव्य जारी किया है। इस वक्तव्य में कहा गया है कि भारत और जापान ने अपने रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने का बड़ा फैसला किया है। जापान की तरफ से भारत में निवेश से जुड़े बड़े ऐलान किए गए हैं।

pm modi sanae takaichi

जापानी प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Image Credit : x/narendramodi)

दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रक्षा, ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और अत्याधुनिक तकनीकों को लेकर कई अहम समझौते किए हैं। खासतौर पर दोनों देशों ने अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन (करीब 69 अरब डॉलर) के जापानी निवेश को आकर्षित करने और भारत में काम कर रही जापानी कंपनियों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया है।

End of Feed