ITR Refund: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर चुके हैं? जानें कितने दिनों में आएगा आपका रिफंड

ITR Refund: आमतौर पर, ITR प्रोसेस होने के बाद 7 से 45 दिनों के भीतर रिफंड आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है। हालांकि, यह समय कई बातों पर निर्भर करता है जैसे आपकी रिटर्न में दी गई जानकारी सही है या नहीं, आधार और पैन लिंक्ड हैं या नहीं, और बैंक अकाउंट प्री-वेरिफाइड है या नहीं।

ITR Refund: अगर आपने इस बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर दिया है, तो अब आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि रिफंड कब आएगा? टैक्स विभाग के नियमों के अनुसार, रिफंड तभी जारी होता है जब आपकी फाइलिंग सफलतापूर्वक प्रोसेस हो जाती है और बकाया टैक्स का समायोजन हो जाता है।

income tax

कितने दिन में आता है रिफंड

आमतौर पर, ITR प्रोसेस होने के बाद 7 से 45 दिनों के भीतर रिफंड आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है। हालांकि, यह समय कई बातों पर निर्भर करता है जैसे आपकी रिटर्न में दी गई जानकारी सही है या नहीं, आधार और पैन लिंक्ड हैं या नहीं, और बैंक अकाउंट प्री-वेरिफाइड है या नहीं।

End of Feed