ITI Share Price: मंगलवार, 10 दिसंबर को लगातार तीसरे सत्र में ITI के शेयर की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली। एनएसई पर इसमें लगभग 10 प्रतिशत तक की उछला आई। इससे ये 404 रु के अपने नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा। आईटीआई के शेयर की कीमत 368.10 रु के पिछले बंद भाव के मुकाबले 385 रु पर खुली और 9.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 404 रु के अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। हालांकि उसके बाद शेयर में हल्की गिरावट आई। करीब ढाई बजे ये NSE पर 19.45 रु या 5.28 फीसदी की मजबूती के साथ 387.55 रु पर है। इस समय कंपनी की मार्केट कैप 37,114 करोड़ रु है।
आईटीआई के शेयर ने अब तक का उच्चतम स्तर छुआ
ये भी पढ़ें -
क्या है ITI में तेजी का कारण
ITI के शेयर में एक सप्ताह में 40% से अधिक की जोरदार तेजी आई है। ये तेजी से बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की रुचि से प्रेरित है। मजबूत कारोबारी डेवलपमेंट भी तेजी का एक कारण है। 19 नवंबर को, ITI ने उत्तराखंड सरकार के भूविज्ञान और खनन निदेशालय से अपने खनन डिजिटल परिवर्तन और निगरानी प्रणाली (MDTSS) परियोजना के लिए 95 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।
इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, ITI देहरादून और हरिद्वार सहित प्रमुख जिलों में 40 चेक गेटों पर MDTSS का विकास, कार्यान्वयन और रखरखाव करेगी।
क्या है ITI का बिजनेस
ITI सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उत्पादों/समाधानों की डायवर्स रेंज बनाती है। यह आईओटी, स्मार्ट सिटी और अन्य संबद्ध दूरसंचार उत्पादों और सेवाओं की ओर डायवर्सिफिकेशन ला रही है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
