आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक कंबल बिल्ट-इन वायर के जरिए हीट देते हैं। खास बात ये है कि रूम हीटर के मुकाबले ये कंबल कम बिजली की खपत करते हैं। इससे आपके बिजली पर कम असर पड़ेगा।
मार्केट में इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत 900 रु से 2000 रु तक हो सकती है। कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर इन इलेक्ट्रिक कंबलों पर भारी छूट भी मिल रही है। इस समय डिस्काउंट 50 फीसदी या इससे ज्यादा मिल सकता है।
इलेक्ट्रिक कंबल को केवल 10-20 मिनट चलाना होता है, क्योंकि ये कंबल इतनी ही देर में काफी हीट बना देते हैं। इसके बाद रात भर गर्माहट बरकरार रह सकती है।
हालांकि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इस्तेमाल न होने पर इलेक्ट्रिक कंबल को बंद करके रखें। इलेक्ट्रिक कंबल को खरीदने से पहले उनकी क्वालिटी की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।
भारत में कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कंबल बनाती हैं। इनमें Shanti Nath Sales, अजंता एक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज और Wilco Enterprises शामिल हैं।