बिजनेस

Toss The Coin IPO GMP: कुछ ही घंटों में 25 गुना सब्सक्राइब हुआ टॉस द कॉइन IPO, 110% पहुंचा GMP, लिस्टिंग पर मचाएगा धमाल

Toss The Coin IPO GMP: टॉस द कॉइन के IPO में प्राइस बैंड 172-182 रु है, जबकि इंवेस्टरगेन के अनुसार कंपनी के शेयर का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 200 रु है। यानी मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसकी लिस्टिंग 110 फीसदी पर हो सकती है।

Image

टॉस द कॉइन का IPO खुला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टॉस द कॉइन का IPO खुला
  • प्राइस बैंड 172-182 रु
  • GMP है 110 फीसदी

Toss The Coin IPO GMP: टॉस द कॉइन लिमिटेड का IPO मंगलवार को खुला और शुरुआती कुछ घंटों में ही 25 गुना सब्सक्राइब हो गया है। टॉस द कॉइन SME IPO 5.04 लाख शेयरों का एक बिल्कुल नया इश्यू है, जिसका साइज 9.17 करोड़ रुपये है। पौने 12 बजे तक ही ये 25 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है इसके शेयर का GMP, जो प्राइस बैंड से काफी अधिक है।

ये भी पढ़ें -

Toss The Coin IPO GMP

टॉस द कॉइन के IPO में प्राइस बैंड 172-182 रु है, जबकि इंवेस्टरगेन के अनुसार कंपनी के शेयर का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 200 रु है। यानी मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसकी लिस्टिंग 110 फीसदी पर हो सकती है।

हालांकि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है। मगर ये एक एसएमई आईपीओ है तो नियमों के अनुसार इसकी लिस्टिंग अधिकतम 90 फीसदी पर हो सकती है।

Toss The Coin IPO Lot Size

इसके आईपीओ में आप 12 दिसंबर तक पैसा लगा सकते हैं। शेयर की लिस्टिंग 17 दिसंबर को होगी। आईपीओ में लॉट साइज 600 शेयरों की है। यानी कम से कम 600 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

टॉस द कॉइन लिमिटेड एक मार्केटिंग कंसल्टिंग कंपनी है जो ग्राहकों को कस्टम-मेड मार्केटिंग सर्विसेज देती है, जिसमें B2B टेक कंपनियाँ भी शामिल हैं। कंपनी ब्रांडिंग, कंसल्टिंग कंटेंट डेवलपमेंट, डिजाइन, वेबसाइट, सोशल मीडिया कैम्पेन, कस्टमर सक्सेस मैनेजमेंट जैसे सॉल्यूशन प्रदान करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article