ITC Vs ITC Hotels: कौन सा स्टॉक खरीदना सही? जानिए बड़ा फर्क

ITC Vs ITC Hotels: ITC और ITC Hotels, दोनों ही निवेशकों के लिए आकर्षक स्टॉक्स बने हुए हैं। ITC का शेयर 2025 में अब तक 14% गिरा है, लेकिन 2.49% डिविडेंड यील्ड के साथ एक मजबूत कंपनी है। वहीं, ITC Hotels का शेयर लिस्टिंग के बाद 14% चढ़ चुका है और हाल ही में 52-वीक हाई पर पहुंचा। ITC Hotels को FTSE All-World Index में शामिल किए जाने से इसमें संस्थागत निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है। जो निवेशक स्थिरता और डिविडेंड चाहते हैं, उनके लिए ITC बेहतर है, जबकि ग्रोथ निवेशकों के लिए ITC Hotels एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ITC का शेयर 2025 में अब तक 14% गिरा
  • लेकिन 2.49% डिविडेंड यील्ड के साथ मजबूत स्थिति में।
  • ITC Hotels के शेयर लिस्टिंग के बाद 14% चढ़े।

ITC Vs ITC Hotels: शेयर बाजार में निवेशक हमेशा मजबूत और वैल्यू स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं। हाल ही में कई स्टॉक्स में करेक्शन देखने को मिला है, लेकिन ITC और इसकी डिमर्ज की गई होटल कंपनी, ITC Hotels निवेशकों के बीच सुर्खियों में बनी हुई हैं। ITC Hotels का शेयर इस साल जनवरी में लिस्ट हुआ था और दोनों कंपनियों के स्टॉक्स को लेकर बाजार में काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं इन दोनों स्टॉक्स का हाल और उनके फंडामेंटल्स।

ITC Vs ITC Hotels

कौन सा स्टॉक निवेश के लिए बेहतर? जानें पूरा विश्लेषण

ITC का शेयर परफॉर्मेंस पॉइंट में

  • 1 महीने में: 2% की बढ़त
  • 2025 में अब तक: 14% की गिरावट
  • 52-वीक हाई: ₹528.50 प्रति शेयर
  • 52-वीक लो: ₹391.20 प्रति शेयर
  • डिविडेंड यील्ड: 2.49%
  • मार्केट कैप: ₹5.15 लाख करोड़

End of Feed