अनंत अंबानी के खिलाफ करें वोट, जानें क्यों इंटरनेशनल फर्म ने Reliance शेयरधारकों को दी सलाह

Mukesh Ambani Son Anant Ambani: आईएसएसआई की चिंता अनंत अंबानी के अनुभव को लेकर है। फर्म के अनुसार उनका लगभग छह वर्षों का सीमित लीडरशिप/बोर्ड अनुभव, बोर्ड में उनके योगदान पर चिंता पैदा करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनंत अंबानी के खिलाफ वोट करने की सलाह
  • आईएसएसआई ने दी रिलायंस शेयरधारकों को ये सलाह
  • अनुभव को लेकर जताई चिंता

Mukesh Ambani Son Anant Ambani: इंटरनेशनल प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज इंक (Institutional Shareholder Services Inc) या आईएसएसआई ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरधारकों को सलाह दी है कि उन्हें अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) को कंपनी के बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव के खिलाफ वोट करना चाहिए। रिलायंस अंबानी फैमिली के कंट्रोल वाली कंपनी है। आईएसएसआई ने मार्केट कैपिटल के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी में उत्तराधिकार योजना को लेकर चिंताओं को जाहिर करते हुए शेयरधारकों से यह बात कही है।

क्या है आईएसएसआई की चिंता

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार आईएसएसआई की चिंता अनंत अंबानी के अनुभव को लेकर है। फर्म के अनुसार उनका लगभग छह वर्षों का सीमित लीडरशिप/बोर्ड अनुभव, बोर्ड में उनके योगदान पर चिंता पैदा करता है।

End of Feed