बिजनेस

Air Asia के CEO ने शर्टलेस होकर की मीटिंग, वजह भी बताई, वायरल हो रही पोस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 17, 2023, 03:53 PM IST

Air Asia Latest News:एयर एशिया के CEO टोनी फर्नांडीज द्वारा शर्टलेस होकर मैनेजमेंट की मीटिंग में शामिल होने की पोस्ट वायरल हो रही है।

Image

एयर एशिया के CEO टोनी फर्नांडीज (linkedin@tonyfernandesairasia)

Air Asia Latest News: एयर एशिया के CEO टोनी फर्नांडीज (Tony Fernandes) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसा उनके द्वारा शर्टलेस होकर मैनेजमेंट की मीटिंग में शामिल होने के कारण हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद लिंक्डइन पर शेयर की है।

लिंक्डइन पर लिखी ये बात

लिंक्डइन पर एक पोस्ट में, फर्नांडीस ने लिखा, “एक तनावपूर्ण हफ्ता रहा तो वेरानिता योसेफिन ने मुझे मालिश करवाने की सलाह दी। मुझे इंडोनेशिया और एयरएशिया इस संस्कृति से प्यार है कि मैं मालिश करवाते हुए मैनेजमेंट मीटिंग कर सकता हूं।" इसके बाद सोशल मीडिया पर ये पोस्ट सुर्खियां बटोरने लगी।

लोगों ने क्या दिए रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, “मैं शरीर की positivity movement में बदलाव का एजेंट बनने के लिए इस बहादुर आदमी की सराहना करता हूं। हमें सभी तरह के शारीरिक की बनावट का जश्न मनाना चाहिए! यूजर के कहने मतलब था कि फर्नांडीज ने अपने थुलथुले शरीर की परवाह किए बिना शर्टलेस होने का जो साहस दिखाया है, वो काबीले तारीफ है। शर्टलेस होने के लिए सिक्स पैक होना ही जरूरी नहीं है।

कई लोगों ने नाराजगी भी जताई

कई यूजर ने टोनी फर्नांडीज के पोस्ट पर नाराजगी भी जताई। एक यूजर ने लिखा, “एक व्यक्ति, जो एक सार्वजनिक रूप से लिस्टेड कंपनी का CEO है, शर्टलेस होकर मालिश कराते हुए मैनेटमेंट की मीटिंग लेता है। यह कहीं से भी सही नहीं है। इस व्यक्ति को पद से हटा देना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाया, “मैंने एक मैनेटमेंट मीटिंग के दौरान अपनी शर्ट उतार दी और मुझे नौकरी से निकाल दिया गया।”

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article