बिजनेस

संकट में Trident Group, देश भर में आयकर विभाग के छापे, जानें पूरा मामला

Tax Raids On Trident Group: पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने ट्राइडेंट ग्रुप को शुरू किया था, जो कई सेक्टरों में कारोबार करता है। इसकी मध्य प्रदेश में बुधनी और पंजाब में बरनाला और धौला जैसी मेन लोकेशनों पर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। आयकर विभाग की छापेमारी एक ही जगह तक सीमित नहीं।

Image

ट्राइडेंट ग्रुप पर आयकर विभाग के छापे

KEY HIGHLIGHTS
  • संकट में ट्राइडेंट ग्रुप
  • आयकर विभाग ने मारे छापे
  • देश भर में कार्रवाई

Tax Raids On Trident Group: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) के कई परिसरों में छापेमारी की है। ये ग्रुप जो यार्न, होम टेक्सटाइल्स, कागज और स्टेशनरी, केमिकल और एडेप्टिव पावर में कारोबार करने वाला एक डाइवर्सिफाई बिजनेस ग्रुप है। आयकर विभाग ने ट्राइडेंट ग्रुप के देश भर में मौजूद कई परिसरों में छापेमारी की है, जो संभावित फाइनेंशियल गड़बड़ियों की जांच का हिस्सा है।

कहां-कहां चल रही जांच

पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने ट्राइडेंट ग्रुप को शुरू किया था, जो कई सेक्टरों में कारोबार करता है। इसकी मध्य प्रदेश में बुधनी और पंजाब में बरनाला और धौला जैसी मेन लोकेशनों पर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग की छापेमारी एक ही जगह तक सीमित नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

अधिकारी एक साथ कई शहरों में जांच कर रहे हैं। अकेले मध्य प्रदेश के बुधनी प्लांट में 40 से ज्यादा अधिकारी छापेमारी में शामिल रहे।

कैसे की ग्रुप ने तरक्की

इस ऑपरेशन में ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमोटरों और टॉप अधिकारियों से जुड़े विभिन्न परिसर शामिल हैं। देश के आर्थिक उदारीकरण के शुरुआती सालों के दौरान शुरू हुए ट्राइडेंट ग्रुप ने पिछले कुछ वर्षों में कागज, केमिकल, ऊर्जा और कई सेक्टरों में बिजनेस फैलाते हुए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और रिकॉर्ड की जानकारी

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग की छापेमारी से ट्राइडेंट ग्रुप के वित्तीय लेनदेन और रिकॉर्ड के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। टैक्स अधिकारियों का टार्गेट टैक्स नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।

बता दें कि ट्राइडेंट ग्रुप का कारोबार देश के अलावा न्यूयॉर्क और इंग्लैंड में भी फैला है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इसका कस्टमर बेस 150 से अधिक देशों और 6 महाद्वीपों में है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article