बिजनेस

ICC World Cup 2023: भारतीयों पर चढ़ा वर्ल्ड कप का खुमार, धुंआधार हो रहा इंडियन टीम की जर्सी का कारोबार

ICC World Cup 2023: इंडस्ट्री एग्जीक्यूटिव्स के मुताबिक भारतीय टीम की जर्सी की सेल्स ने करीब 150 करोड़ रु का आंकड़ा छू लिया है, जो एक रिकॉर्ड है। इसमें ऑफिशियल एडिडास जर्सियों की बिक्री और सस्ती जेनेरिक जर्सियाँ दोनों शामिल हैं।

Image

भारतीय टीम की जर्सी की बिक्री जोरों पर है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में चल रहा है वर्ल्ड कप
  • भारतीय टीम की जर्सी की शानदार सेल
  • फैन जमकर खरीद रहे टीम की जर्सी

ICC World Cup 2023: इस समय देश भर में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) का खुमार चढ़ा हुआ है। वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी की डिमांड काफी बढ़ गई है। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) के चीफ एग्जीक्यूटिव अलबिंदर ढींडसा (Albinder Dhindsa) उन लोगों में शामिल हैं, जो भारतीय टीम की जर्सी को लेकर फैन के भारी उत्साह से आश्चर्यचकित हैं। उन्हें भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में बिकी जर्सियों की संख्या अच्छी लगी थी। मगर भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय टीम की जर्सी की सेल उससे कई गुना अधिक रही।

150 करोड़ रु की सेल

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इंडस्ट्री एग्जीक्यूटिव्स के मुताबिक भारतीय टीम की जर्सी की सेल्स ने करीब 150 करोड़ रु का आंकड़ा छू लिया है, जो एक रिकॉर्ड है। इसमें ऑफिशियल एडिडास जर्सियों की बिक्री और सस्ती जेनेरिक जर्सियाँ दोनों शामिल हैं। यह राशि आईपीएल (IPL) के दौरान जर्सी की बिक्री से दोगुनी है।

अमेजन पर 9 गुना बढ़ी बिक्री

ईटी के अनुसार अमजेन पर पिछले चार हफ्तों में भारतीय टीम की जर्सी की बिक्री में 4.8 गुना वृद्धि देखी गई। वहीं पिछले तीन हफ्तों में ये बढ़ोतरी 9 गुना रही। ऑफिशियल एडिडास वनडे फैन जर्सी गेम-चेंजर रही, जिसका 13 और 14 अक्टूबर को बेची गई कुल जर्सियों में 50% योगदान रहा।

मिंत्रा पर धमाकेदार सेल

Myntra और Meesho भी विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे टॉप क्रिकेटरों के नाम वाली जर्सी और टी-शर्ट बेच रही हैं, जिनकी बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। मिंत्रा के कैटेगरी वाइस प्रेसिडेंट सचिन टक्कर के अनुसार भारत की पाक पर जीत के बाद से मांग सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 5 गुना बढ़ गई है। फैन मेन इन ब्लू के लिए अपना सपोर्ट दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article