सहारा में फंसा है आपका पैसा? अब एक बार में करें पूरा क्लेम, आया नया नियम

सहारा इंडिया में निवेश करके अपना पैसा वापस पाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अब जमाकर्ता ₹50,000 की सीमा के बिना अपनी कुल दावा राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानिए रिफंड की प्रक्रिया और जरूरी बातें।

अगर सहारा इंडिया में आपका पैसा भी लंबे समय से फंसा हुआ है और आप रिफंड के नियमों को लेकर परेशान हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। सरकार ने सहारा रिफंड की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब निवेशक अपनी पूरी दावा राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी अब निवेशकों को 50,000 या 10 लाख तक की सीमित रकम के लिए ही आवेदन करने की जरूरत नहीं है। वे अपनी कुल दावा राशि के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। इस बदलाव की जानकारी सहकारिता मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आवेदन करते ही पूरी रकम खाते में आ जाएगी। क्लेम की जांच और पात्रता के आधार पर ही रिफंड दिया जाएगा।

Sahara Money

मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 तक सहारा के जमाकर्ताओं को ₹9,585 करोड़ से ज्यादा की रकम वापस की जा चुकी है। सरकार ने यह भी साफ किया है कि रिफंड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है। यानी किसी भी निवेशक को क्लेम जमा करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। इसके साथ ही सहारा रिफंड पोर्टल पर निवेशकों की मदद के लिए तीन नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। ये नंबर 011-44716198, 011-44716498 और 011-44716887 हैं।

End of Feed