इंडियन क्रिकेट स्पॉन्सर्स: आखिर क्यों सहारा से लेकर BYJU’S और Dream11 तक की बिगड़ी हालत?

Indian Cricket Sponsors: दिलचस्प बात ये है कि पिछले दो दशकों में जिन-जिन बड़े ब्रांड्स ने टीम इंडिया को स्पॉन्सर किया, उनमें से ज्यादातर को बाद में दिक्कत हुई। अब सवाल उठता है कि क्या क्रिकेट स्पॉन्सरशिप के साथ सच में कोई संयोग है... आइए जानते हैं पूरी कहानी...

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर लोगो लगाना किसी भी ब्रांड के लिए गौरव और जबरदस्त पहचान की बात होती है। करोड़ों लोग हर मैच देखते हैं, जाहिर है कि कंपनी का नाम पलभर में घर-घर पहुंच जाता है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पिछले दो दशकों में जिन-जिन बड़े ब्रांड्स ने टीम इंडिया को स्पॉन्सर किया, उनमें से ज्यादातर को बाद में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब सोशल मीडिया यूजर्स रोज सवाल उठा रहे हैं कि क्या क्रिकेट स्पॉन्सरशिप के साथ सच में कोई संयोग है जो हर बार बन रहा है?

इंडियन क्रिकेट स्पॉन्सर्स के साथ ये कैसा संयोग

इंडियन क्रिकेट स्पॉन्सर्स के साथ ये कैसा संयोग/Photo-AI

Wills- पहला बड़ा नाम, और अचानक अलविदा

1996 वर्ल्ड कप में भारत की जर्सी पर सबसे पहले Wills (सिगरेट ब्रांड) का लोगो दिखा। ब्रांड को तगड़ी पहचान मिली, लेकिन जल्द ही तंबाकू विज्ञापन पर बैन लग गया और Wills को मैदान से बाहर होना पड़ा यानी पहला स्पॉन्सर ही ‘नो-बॉल’ पर आउट!

End of Feed