क्या सचमुच Free होती है No-Cost EMI? iPhone खरीदने से पहले जान लें छिपा हुआ सच

आईफोन या कोई महंगा स्मार्टफोन खरीदने से पहले केवल मासिक EMI न देखें। फोन की कुल कीमत, डिस्काउंट, प्रोसेसिंग फीस, GST, डाउन पेमेंट और मौजूदा EMI को जोड़कर पूरा हिसाब लगाया जाना जरूरी है।

आज के समय में महंगा फोन खरीदने के लिए हाथ में मोटी रकम होना जरूरी नहीं रह गया है। महंगे स्मार्टफोन की खरीदारी को आसान बनाने के लिए ही कंपनियों की ओर से नो-कॉस्ट ईएमआई (No-Cost EMI) का ऑप्शन दिया जाता है। इसमें हर महीने छोटी रकम चुकाने का विकल्प देखकर ग्राहक को लगता है कि फोन बजट में आ गया है। लेकिन क्या No-Cost EMI हकीकत में बिना किसी अतिरिक्त खर्च के होती है? अगर आप भी आईफोन EMI पर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है-

No Cost EMI

क्या सचमुच फ्री होती है नो कॉस्ट ईएमआई (Photo: iStock)

क्या सचमुच सस्ता हो जाता है फोन

iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल का ही उदाहरण लें तो इस फोन की कीमत 1,64,900 रुपये पड़ती है। जबकि कुछ सेलेक्टेड बैंक कार्ड EMI ऑफर के साथ फोन की कीमत कम होकर 1,57,900 रुपये आ जाती है। 6 महीने की No-Cost EMI में मंथली ईएमआई की बात करें तो ये 26,316 रुपये से शुरू होती है। वहीं ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल में EMI काफी बढ़ जाती है। 2TB मॉडल के लिए मंथली किस्त करीब 51,315 रुपये तक पहुंच सकती है। यानी आपको यहां समझने की जरूरत है कि EMI में पेमेंट बांटने से फोन सस्ता नहीं हो जाता, बल्कि केवल पेमेंट का तरीका बदल जाता है।

End of Feed