ईरान युद्ध से LPG किल्लत की टेंशन खत्म! देश में बढ़ेगा गैस उत्पादन, सरकार ने बनाया प्लान

अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से भारत को मार्च में गंभीर LPG संकट का सामना करना पड़ा। लेकिन, फिर से ऐसी नौबत नहीं आए इसके लिए सरकार ने एक बड़ी योजना बनाई, जिसके तहत घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा।

US Iran War India LPG Crisis : अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। मार्च में तो इसकी वजह से भारत में भयानक LPG संकट खड़ा हो गया था। अब फिर से इस तरह की नौबत नहीं आए, इसके लिए सरकार ने बड़ी योजना बनाई है। सरकार ने देश की तमाम रिफाइनरी कंपनियों को घरेलू LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश देते हुए सभी कंपनियों के लिए टारगेट तय किया है।

LPG Plan

होर्मुज से प्रभावित नहीं होगी सप्लाई

अगर US-Iran War लंबा खिंचता है और पश्चिम एशिया से भारत आने वाली रसोई गैस की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सरकार ने पहली बार देश की अलग-अलग रिफाइनरियों और गैस कंपनियों के लिए LPG उत्पादन का लक्ष्य तय कर दिया है। यानी विदेश से LPG की सप्लाई बाधित होने पर सिर्फ आयात पर निर्भर रहने के बजाय देश के भीतर ही उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा।

End of Feed