Hormuz रास्ते से तेल ले जाने पर क्या Iran वसूल रहा Toll Tax? भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता

होर्मुज के जरिये तेल लाने वाले जहाजों से ईरान अनौपचारिक रूप से पैसा वसूल रहा है। इससे कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने के बावजूद कीमत कम नहीं हो रही है। यह भारत जैसे प्रमुख आयातक देशों के लिए अच्छी खबर नहीं है।

ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी युद्ध खत्म होने और सुलह की उम्मीद बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जल्द युद्ध खत्म होने की बात कही है। इस बीच एक खबर आ रही है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल लाने के लिए ईरान टोल टैक्स वसूल रहा है। दरअसल, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को लेकर डेटा एनालिटिक्स फर्म Kpler की रिपोर्ट ने वैश्विक बाजार में हलचल बढ़ा दी। रिपोर्ट के अनुसार, खाड़ी के कुछ देश अपने तेल टैंकरों को सुरक्षित निकालने के लिए ईरान को किसी तरह का अनौपचारिक भुगतान कर रहे हैं।

Hormuz news

होर्मुज जलडमरूमध्य

हालांकि, ईरान सरकार की तरफ से किसी आधिकारिक ‘Toll Tax’ की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) इस अत्यंत संवेदनशील समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से अनऑफिशियल ‘सिक्योरिटी फीस’ या सुरक्षा भुगतान ले रहा है। आधिकारिक टोल न होकर भी यह एक ऐसा अतिरिक्त आर्थिक बोझ है, जो तेल के अंतिम दाम को बढ़ा रहा है।

End of Feed