Jio-BP ने साफ किया क्यों लगाई डीजल बिक्री पर लिमिट, कहा- स्टॉक की कोई कमी नहीं

प्राइवेट सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनी Jio-BP ने डीजल की बिक्री पर लिमिट तय कर दी है। हालांकि, यह किसी सप्लाई संकट की वजह से नहीं है। बल्कि, सभी ग्राहकों को समान उपलब्धता पर जोर देने के लिए है।

Diesel supply Pressure : कच्चे तेल की सप्लाई का असर भले ही वैश्विक स्तर पर दिख रहा है। लेकिन, भारत की तमाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का दावा है कि उनके पास डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। हाल में ही Reliance Industries और ब्रिटिश कंपनी bp की जॉइंट वेंचर कंपनी Jio-BP ने अपने फ्यूल स्टेशन पर डीजल बिक्री की सीमा तय की है। हालांकि, इसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह किसी सप्लाई प्रेशर का नतीजा नहीं है। बल्कि, सभी ग्राहकों को डीजल की समान उपलब्धता पर जोर देने की नीति का नतीजा है।

Diesel supply Pressure

डीजल सप्लाई पर लगी सीमा

Jio-bp के फ्यूल पंप पर अब एक बार में ग्राहक को अधिकतम 50 लीटर डीजल दिया जा रहा है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्येक आउटलेट पर एक दिन में डीजल की कुल बिक्री को भी 6,000 लीटर तक सीमित कर दी गई है। Jio-BP ने ये सीमा देश के 21 राज्यों और केंद्र साशित प्रदेशों में फैले रिटेल नेटवर्क पर लागू की है। Reliance Industries के मुताबिक जून 2026 के अंत तक कंपनी के पास 2,221 फ्यूल आउटलेट है।

End of Feed