लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीधारकों की होगी मौज! IRDAI के नए सुधारों से 1% तक बढ़ सकता है रिटर्न

लाइफ इंश्योरेंस की सेविंग्स पॉलिसी लेने वाले ग्राहकों के लिए एक नया अपडेट सामने आ सकता है। IRDAI ने डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है।

IRDAI Distribution Reforms: लाइफ इंश्योरेंस की सेविंग्स पॉलिसी लेने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आ सकती है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। अगर ये प्रस्ताव लागू होते हैं, तो लाइफ इंश्योरेंस सेविंग्स प्रोडक्ट्स में पॉलिसीधारकों को मिलने वाला रिटर्न यानी Internal Rate of Return (IRR) बढ़ सकता है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अलग-अलग पॉलिसी अवधि में IRR में करीब 50 से 100 बेसिस पॉइंट तक सुधार हो सकता है।

IRDAI

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीधारकों की होगी मौज (Photo: iStock)

कमीशन घटाने का प्रस्ताव

IRDAI ने डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म्स पर जारी कंसल्टेशन पेपर में लाइफ इंश्योरर्स के लिए EoM (Expenses of Management) की सीमा को कम करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत FY29 तक EoM लिमिट को 15 प्रतिशत और FY32 तक इसे घटाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।

End of Feed