IRB Share Price: ₹60 के शेयर से एक ही दिन में हुए निवेशक मालामाल, 20 फीसदी चढ़ा शेयर; जानें वजह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 29, 2024, 06:48 PM IST

IRB Share Price: इस तेजी की वजह रविवार को इस कंपनी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट रहा। इससे पहले गुरुवार को कंपनी के शेयर 3% से अधिक चढ़कर 50.70 रुपये पर बंद हुए थे।

IRB Share Price: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में सोमवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। आज Irb Infrastructure में 19.92 फीसदी की तेजी देखी गई। यह 60.80 रुपये पर बंद हुआ। इस तेजी की वजह रविवार को इस कंपनी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट रहा। इससे पहले गुरुवार को कंपनी के शेयर 3% से अधिक चढ़कर 50.70 रुपये पर बंद हुए थे। दरअसल आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की एक विशेष उद्देश्यी कंपनी औरंगाबाद टोलवे लिमिटेड (वाईएटीएल) को मध्यस्थता कार्यवाही के दौरान एक राजमार्ग परियोजना के लिए 1,720 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया गया है।

irb infra share price

Irb Infrastructure में 19.92 फीसदी की तेजी देखी गई।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाईएटीएल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के खिलाफ मध्यस्थता की कार्यवाही शुरू की थी। रियायत अवधि को 870 दिन बढ़ाने और 1,751 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने के कंपनी के दावे पर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की प्रायोजक है। आईआरबी वाईएटीएल के लिए ईपीसी ठेकेदार परियोजना प्रबंधक थी। बयान में कहा गया कि एनएचएआई और कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण निर्माण में देरी हुई, जिसके चलते आईआरबी ने मुआवजे का दावा किया।

End of Feed