क्रूड ऑयल फिर 100 डॉलर के पार पहुंचा, क्या Hormuz संकट से 150 डॉलर के पार जाएगा कच्चा तेल?

ईरान और अमेरिका के बाच सीजफायर बढ़ने के बावजूद Hormuz को लेकर तनाव बना हुआ है। जिसका सीधा असर आज कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है

दुनिया के ऊर्जा बाजार में इस वक्त जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर बढ़ने की खबरों के बावजूद, कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों ने $100 प्रति बैरल का स्तर पार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड आयल की कीमत 102.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है, इस तेजी की सबसे बड़ी वजह 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' (Strait of Hormuz) को लेकर बढ़ा तनाव है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग पर मंडराते खतरों ने निवेशकों और तेल कंपनियों के हाथ-पांव फुला दिए हैं। अगर यह तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कच्चा तेल $150 प्रति बैरल तक भी पहुंच सकता है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए किसी बड़ी तबाही से कम नहीं होगा।

Crude Oil

हॉर्मुज की नाकाबंदी और टैंकरों का अपहरण

ताजा खबरों के अनुसार, ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' के पास से गुजरने वाले दो व्यापारिक टैंकरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना ने आग में घी डालने का काम किया है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य वह रास्ता है जहां से दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा गुजरता है। ईरान द्वारा इस मार्ग पर बढ़ती सख्ती और टैंकरों के पकड़े जाने से फारस की खाड़ी के प्रमुख उत्पादक देशों का निर्यात लगभग ठप होने की कगार पर है। आपूर्ति में इस भारी गिरावट के डर ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को आसमान पर पहुँचा दिया है।

End of Feed