ईरान टेंशन बढ़ा और रुपया हुआ धड़ाम! ​डॉलर के सामने आज फिर बड़ी गिरावट, देखें ताजा रेट

रुपये में गिरावट थम नहीं रही है। ईरान और अमेरिका में युद्ध शुरू होने और कच्चे तेल की कीमत में उछाल से रुपया फिर टूट गया है।

ईरान संकट गहराने से रुपये पर दबाब बढ़ा है। आज शुरुआती कारोबार में रुपये में बड़ी गिरावट आई है। रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 32 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.57 पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा की निरंतर निकासी, घरेलू शेयर बाजारों के कमजोर रुख और डॉलर में मामूली मजबूती ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.55 प्रति डॉलर पर खुला और फिर टूटकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Dollar Vs Rupee

रुपया बनाम डॉलर

बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था

रुपया बुधवार को 16 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.25 पर बंद हुआ था। अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने तथा घरेलू मुद्रा में और गिरावट को थामने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिला था।

End of Feed