Share Market Updates: ईरान के इजराइल पर सीधा हमला करने के बाद भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। इससे सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई है। करीब 2 बजे सेंसेक्स 621.73 अंक या 0.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 73,623.17 पर है, जबकि निफ्टी इस समय 178.85 अंक या 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 22,340.55 पर है। इस गिरावट के बीच कई शेयर अब भी मजबूत स्थिति में हैं। वहीं दो शेयरों में तो अपर सर्किट लगा हुआ है। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
कई शेयरों में शानदार तेजी
ये भी पढ़ें -
इन शेयरों में लगा हुआ है अपर सर्किट
एसएनएल बियरिंग्स लिमिटेड और फोर्टिस मलार हॉस्पिटल वे दो शेयर हैं, जिनमें अपर सर्किट लगा हुआ है। ये दोनों शेयर 20 फीसदी चढ़े हुए हैं। एसएनएल बियरिंग्स इस समय 20 फीसदी की मजबूती के साथ 402.05 रु पर है, जबकि फोर्टिस मलार हॉस्पिटल भी इतनी ही मजबूती के साथ 67.59 रु पर है।
इन शेयरों में है तेजी
- वेगेंड इंफ्रा वेंचर : 19.59 फीसदी
- सेंको गोल्ड : 17.57 फीसदी
- डेको-मीका : 16.91 फीसदी
- महालक्ष्मी रूबटेक : 15.03 फीसदी
- कौरा फाइन डायमंड : 14.71 फीसदी
- आशियाना हाउसिंग : 14.21 फीसदी
- सेलन एक्सप्लोरेटियो : 13.44 फीसदी
- बालुरघाट टेक : 13.44 फीसदी
- नेशनल ऑक्सीजन : 12.97 फीसदी
- कैपरी ग्लोबल कैपिटल : 12.50 फीसदी
- लोटस चॉकलेट : 12.20 फीसदी
- लिखिता इन्फ्रास्ट्रक्चर : 11.13 फीसदी
- डिग्गी मल्टीट्रेड : 10.75 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
