बेडरूम तक पहुंचा अमेरिका-ईरान तनाव, 30% महंगी हुई ये जरूरी चीज

होर्मुज में फंसे जहाजों की वजह से दुनियाभर में कई चीजें महंगी हो गई हैं, जिसमे पानी से लेकर खाने पीने के सामान शामिल हैं और अब ये बैडरूम तक भी पहुंच गया है।

जब भी दो देशों के बीच युद्ध होता है, तो अक्सर हम पेट्रोल, डीजल या खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की बात करते हैं। लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव ने इस बार सीधे आपके बेडरूम में दस्तक दे दी है। दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी 'कारेक्स' (Karex) ने कंडोम की कीमतों में 20% से 30% तक की भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। मलेशिया स्थित यह कंपनी दुनिया भर के कंडोम बाजार की सबसे बड़ी खिलाड़ी है और इसका यह फैसला वैश्विक स्तर पर करोड़ों पर असर डालने वाला है।

Expensive

सप्लाई चेन और मालभाड़े का संकट

कंपनी के सीईओ गोह मियाह कियात (Goh Miah Kiat) के अनुसार, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध की वजह से समुद्री रास्ते असुरक्षित हो गए हैं। जहाजों को रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है, जिससे मालभाड़ा (Shipping Freight) काफी बढ़ गया है और डिलीवरी में हफ़्तों की देरी हो रही है। स्थिति इतनी नाजुक है कि कई देशों में बड़े खरीदारों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे मांग में अचानक उछाल आया है। कंपनी का कहना है कि लागत इतनी बढ़ चुकी है कि अब उनके पास कीमतों को बढ़ाकर ग्राहकों पर बोझ डालने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

End of Feed