IPO Update : 10 इश्यू में दांव लगाने का मौका, चेक करें GMP और सब्सक्रिप्शन

फिलहाल शेयर बाजार में 10 IPO Subscription के लिए खुले हैं। चेक करें इन इश्यूज का GMP कितना है और सब्सक्रिप्शन का स्टेटस किया है। इसके अलावा कौन सा इश्यू किस दिन बंद हो रहा है।

IPO Update: IPO बाजार में इस समय निवेशकों के पास एक साथ 10 इश्यू में दांव लगाने का मौका है। इनमें कुछ IPO ऐसे हैं, जिनका ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP निवेशकों को मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद दे रहा है। वहीं कुछ इश्यू अभी सब्सक्रिप्शन के मामले में पीछे चल रहे हैं। 10 सितंबर 2026 को उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक Kanohar Electricals, Glass Wall Systems और Rentomojo के IPO में निवेशकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

ipo update

10 इश्यू में निवेश का मौका

सबसे ज्यादा GMP किस का?

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के लिहाज से सबसे आग Kanohar Electricals IPO चल रहा है। इस इश्यू का GMP बढ़कर ₹227 पहुंच गया है। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 35.92% के प्रीमियम का संकेत देता है। सब्सक्रिप्शन के मामले में भी यह IPO सबसे आगे है। 10 सितंबर सुबह 11:40 बजे तक इसे कुल 15.88 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। इसका इश्यू साइज करीब ₹1055.74 करोड़ है। इसके बाद Glass Wall Systems IPO का नंबर आता है। इसका GMP ₹55 है, जो करीब 30.22% के प्रीमियम का संकेत देता है। वहीं इस इश्यू को 10.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। यानी GMP के साथ-साथ निवेशकों की बोली भी मजबूत दिखाई दे रही है।

End of Feed