बिजनेस

IPO Update: बाजार में खुले हैं तीन IPO, जानें किसका कितना है सब्सक्रिप्शन और GMP

प्राइमरी मार्केट में फिलहाल Gaudium IVF, Clean Max और Shree Ram Twistex के पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं। इनमें से गॉडियम के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। जबकि, क्लीन मैक्स और श्रीराम ट्विस्टेक्स आज खुले हैं। चेक करें तीनों इश्यू का GMP और सब्सक्रिप्शन।

Image

आईपीओ जीएमपी सब्सक्रिप्शन

Photo : Times Now Digital

प्राइमरी मार्केट में इस समय तीन IPO खुले हैं। Gaudium IVF को दूसरे दिन मजबूत सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि Clean Max और Shree Ram Twistex की शुरुआत धीमी रही। निवेशकों के लिए अहम है कि वे सब्सक्रिप्शन ट्रेंड, GMP और वैल्यूएशन को समझकर फैसला लें।

गॉडियम आईपीओ

Gaudium IVF IPO GMP Subscription : आईवीएफ और फर्टिलिटी सॉल्यूशन देने वाली कंपनी गॉडियम का 165 करोड़ रुपये का यह बुक बिल्ड इश्यू 20 फरवरी को खुला और 24 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड 75 से 79 रुपये तय है। 23 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक इश्यू कुल 2 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में 2.76 गुना, NII में 2.36 गुना जबकि QIB (एंकर छोड़कर) महज 0.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। हालांकि, QIB की तरफ से दिन के आखिर में सब्सक्रिप्शन मिलने की उम्मीद है।

GMP और संभावित लिस्टिंग : ताजा GMP 7.5 रुपये है। ऊपरी प्राइस बैंड 79 रुपये पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 86.5 रुपये निकलता है। यानी करीब 9.49 प्रतिशत संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत।

श्रीराम ट्विस्टेक्स आईपीओ

Shree Ram Twistex IPO GMP Subscription: इश्यू की पहले दिन ठंडी शुरुआत हुई है। 110.24 करोड़ रुपये का यह पूरा फ्रेश इश्यू 23 फरवरी को खुला है और 25 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड 95 से 104 रुपये है। पहले दिन सुबह तक कुल सब्सक्रिप्शन 0.04 गुना रहा। रिटेल में 0.39 गुना, NII में 0.02 गुना और QIB में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखी। 1.06 करोड़ शेयरों के मुकाबले केवल 4.46 लाख शेयरों के लिए बोलियां आईं। कुल 2,364 आवेदन दर्ज हुए हैं।

GMP और संभावित लिस्टिंग: ताजा GMP 5 रुपये है। 104 रुपये के कैप प्राइस पर अनुमानित लिस्टिंग 109 रुपये मानी जा रही है। संभावित लिस्टिंग गेन करीब 4.81 प्रतिशत का संकेत देता है।

क्लीन मैक्स इनवायरो इनर्जी आईपीओ

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO GMP Subscription: बड़े साइज के बावजूद इश्यू की मांग सुस्त दिख रही है। 3,100 करोड़ रुपये का यह बड़ा इश्यू 23 फरवरी को खुला है और 25 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपये तय है। पहले दिन सुबह तक कुल सब्सक्रिप्शन 0.03 गुना रहा। रिटेल में 0.01 गुना, QIB (एंकर छोड़कर) 0.09 गुना और NII में लगभग नगण्य मांग दिखी। हालांकि एंकर निवेशकों ने 921 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 2.06 करोड़ शेयरों के मुकाबले महज 6.62 लाख शेयरों के लिए बोलियां आई हैं।

GMP और संभावित लिस्टिंग : ताजा GMP 3 रुपये है। 1,053 रुपये के कैप प्राइस पर अनुमानित लिस्टिंग 1,056 रुपये आंकी जा रही है। यानी लगभग 0.28 प्रतिशत का बेहद सीमित संभावित गेन।

IPO का नामकुल सब्सक्रिप्शन (x)रिटेल (x)QIB (Ex Anchor) (x)NII (x)ताजा GMP (₹)संभावित लिस्टिंग प्राइस (₹)अनुमानित गेन (%)
Gaudium IVF1.802.590.012.367.586.59.49%
Shree Ram Twistex0.040.390.000.0251094.81%
Clean Max Enviro Energy Solutions0.030.010.090.00310560.28%

निवेशकों के लिए क्या संकेत

Gaudium IVF को रिटेल और NII से मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि QIB भागीदारी कमजोर है। Shree Ram Twistex और Clean Max में पहले दिन की मांग सुस्त है, हालांकि बड़े इश्यू में आमतौर पर आखिरी दिन तेजी देखने को मिलती है। निवेशकों को केवल GMP के आधार पर नहीं, बल्कि फंडामेंटल, सेक्टर ट्रेंड और वैल्यूएशन को देखकर फैसला करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article