IPO की भागम भाग! NSE समेत 11 कंपनी ₹24500 करोड़ जुटाने को तैयार; GMP में की रेस में कौन आगे?

सितंबर का महीना IPO Market के लिए रिकॉर्ड ब्रेकर साबित हुआ है। लगातार दूसरे सप्ताह बाजार में 11 IPO पाइपलाइन में है। इस बार बहु प्रतिक्षित NSE IPO भी आ रहा है।

IPO Update : भारतीय शेयर बाजार में IPO का तूफान इस हफ्ते भी जारी रहने वाला है। 14 सितंबर से शुरू हुए कारोबारी सप्ताह में 11 IPO बाजार में आएंगे, जिनमें 5 मेनबोर्ड और 6 SME इश्यू शामिल हैं। इनसे कंपनियां कुल करीब ₹24,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। इस पूरी दौड़ में सबसे बड़ा नाम National Stock Exchange यानी NSE का है, जिसका IPO अकेले करीब ₹22,561.57 करोड़ का है। यानी इस सप्ताह आने वाले कुल IPO में करीब 90% हिस्सा NSE का होगा।

nse ipo

NSE IPO सहित कुल 11 इश्यू खुल रहे

NSE IPO पर सबसे ज्यादा नजर

NSE का IPO 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। इसका Price Band ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर रखा गया है। अपर प्राइस बैंड पर इश्यू का आकार करीब ₹22,568 करोड़ बैठता है। IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी NSE को इस इश्यू से सीधे पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

End of Feed