IPO Alert: एक्शन पैक रहेगा पूरा सप्ताह, सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे 11 कंपनियों के पब्लिक इश्यू, 67 फीसदी तक पहुंचा GMP, 755 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी

IPO Action This Week: शेयर बाजार इस सप्ताह जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। 22 दिसंबर से कुल 11 कंपनियां अपने IPO के जरिए सब्सक्रिप्शन के लिए उतर रही हैं, जबकि 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। इन सभी इश्यूज के जरिए कंपनियां 755 करोड़ से अधिक की पूंजी जुटाने की योजना में हैं।

Current or Upcoming IPO Calendar: भारतीय शेयर बाजार में साल के आखिरी सप्ताह में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। इस दौरान कुल 11 कंपनियों के इश्यू पब्लिक सब्स्क्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड कैटेगरी की है, जबकि 10 कंपनियां SME कैटेगरी की हैं। सभी 11 कंपनियां मिलाकर भारतीय बाजार से कुल 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

IPO Alert

इन कंपनियों का खुल रहा इश्यू। (फोटो क्रेडिट, ओपन एआई)

मेनबोर्ड में गुजरात किडनी का बड़ा दांव

इस सप्ताह मेनबोर्ड कैटेगरी में केवल एक कंपनी IPO ला रही है। गुजरात स्थित हॉस्पिटल चेन ऑपरेटर Gujarat Kidney & Super Speciality का पब्लिक इश्यू 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 108–114 प्रति शेयर तय किया है और यह इश्यू 24 दिसंबर को बंद होगा। IPO से पहले कंपनी 100 करोड़ रुपये एंकर इन्वेस्टर्स से जुटा चुकी है। कुल इश्यू साइज करीब 250.8 करोड़ रुपये का है।

End of Feed